HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर : पावर हाउस में हुआ फॉल्ट, कर्मचारियों ने देखा तो मिला...

रुद्रपुर : पावर हाउस में हुआ फॉल्ट, कर्मचारियों ने देखा तो मिला युवक का शव

रुद्रपुर| नैनीताल हाईवे पर स्थित मटकोटा पावर हाउस के बाहर झुलसे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे मटकोटा पावर हाउस में फॉल्ट हुआ। पावर हाउस में मौजूद कर्मचारियों ने बाउंड्री के बाहर जाकर देखा तो तारों के बीच में एक युवक का शव झुलसा हुआ था। कर्मचारियों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा।

जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सिडकुल पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त की जा रही है। शिनाख्त के बाद ही मामले में कुछ पता चल सकेगा। मृतक की उम्र 30 से 35 के बीच बताई जा रही है।

लालकुआं (दुःखद) : वन विभाग के डिप्टी रेंजर की सड़क हादसे में मौत

मडुवा/Madua : पौषक तत्वों से भरपूर, हृदय व मधुमेह रोगियों के लिए वरदान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments