HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर : जिलाधिकारी से मिले देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारी

रुद्रपुर : जिलाधिकारी से मिले देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारी

रुद्रपुर। देवभूमि व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी जिलाधिकारी युगल किशोर पंत से मिलने पहुंचे। यहां पर उन्होंने डीएम का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने डीएम से शहर की विभिन्न समस्याओं पार्किंग, जलभराव, गांधी पार्क की आदि समस्याओं पर चर्चा की।

Ad Ad

जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने पानी निकासी की समस्या पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ की स्थिति पुनः रुद्रपुर नगर में आ सकती है। इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। डीएम ने शीघ्र ही संबंधित विभागों के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में एवं नगर में दीर्घकालीन एवं अल्पकालीन नितियां बना कर निस्तारण किया जायेगा।

Big Breaking, Uttarakhand : पीएम मोदी की रैली में जा रही बस कार से टकराई, चार लोगों की मौत

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री नरेंद्र अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह, विकास शर्मा, गौरव आहूजा, सुनील धाम, रोहित मितल, प्रवेश साहनी, किशन नारंग, आदित्य अहूजा, राहुल सरीन, हरजीत राठी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Breaking Uttarakhand : पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर 20 लोगों ने किया जानलेवा हमला

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments