Big Breaking, Uttarakhand : पीएम मोदी की रैली में जा रही बस कार से टकराई, चार लोगों की मौत

0

देहरादून/रुड़की। पीएम मोदी की रैली में जा रही बस की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गयी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग शादी की खरीदारी करने जा रहे थे।


ADVERTISEMENTS

आज देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे है, जिसके लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से लोग बसों और गाड़ियों में सवार होकर देहरादून की ओर जा रहे है। वहीं ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश राठौर द्वारा कई ग्रामीणों को बसों में बिठाकर देहरादून ले जा रहे थे। इन्हीं बसों में ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के शहीद वाला ग्रंट से लोगों को लेकर जा रही है एक बस देहरादून रोड पर मोहंड के पास सामने से आ रही वैगनआर कार से टकरा गई। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

बस और कार की टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि कार सवार लोग देहरादून के मेहुवाला निवासी थे और शादी के लिए खरीदारी करने जा रहे थे। कार में सवार 44 वर्षीय प्रवीण चौहान निवासी मेहुवाला देहरादून, शिल्पी, निशांत और दीक्षांत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार के अंदर से शवों को बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Big Breaking, Uttarakhand : घर में घुसे बदमाश ने रिटायर्ड शिक्षक पर चाकू से किये तबातोड़ प्रहार, लूटपाट

पीएम मोदी ने उत्तराखंड को दिया 18 हजार करोड़ का तोहफा, देखिए LIVE

Breaking Uttarakhand : पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर 20 लोगों ने किया जानलेवा हमला

ADVERTISEMENTS