HomeBreaking Newsरुद्रपुर : व्हाट्सएप से फोटो भेज युवतियों से अनैतिक धंधा करा रहे...

रुद्रपुर : व्हाट्सएप से फोटो भेज युवतियों से अनैतिक धंधा करा रहे महिला-पुरुष गिरफ्तार

रुद्रपुर। लोगों को दिखाने के लिए होटल के ढाबे में काम करती रही युवती, जबकि असल काम जिस्मफरोशी का था। इस काम में होटल मालिक और युवती दोनों ही शामिल थे। युवती और होटल मालिक द्वारा युवतियों की फोटो को व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को भेजकर युवतियों से अनैतिक धंधा करा रहे थे।

9 मई सोमवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य को सूचना मिली की ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एन.के.एन होटल & मसाज सेंटर के मालिक द्वारा होटल में गरीब और सीधी-साधी युवतियों को बुलाकर होटल में काफी समय से अनैतिक धंधा कराया जा रहा है और युवतियों की फोटो को व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को भेजकर युवतियों के दाम लगाए जा रहे हैं।

जहां पर आए दिन सिडकुल में कार्य करने वाले मजदूरों युवाओं की भीड़ लगी रहती है, जिससे शहर का माहौल काफी खराब हो रहा है, तथा होटल मालिक द्वारा एक युवती जो बाहरी राज्य की रहने वाली है को अपने होटल में रखा है, जो दिन रात होटल में ग्राहकों को बुलाकर अनैतिक कार्य कर रही है।

सूचना पर निरीक्षक बसन्ती आर्य प्रभारी एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम के साथ उक्त होटल में छापामारी की तो होटल में होटल मालिक और युवती को अनैतिक कार्य करते मौके पर पकड़ा गया।

जिनके मोबाइल चेक करने पर व्हाट्सएप के माध्यम से कई मोबाइल नंबरों पर कई युवतियों की फोटो भेजकर युवतियों के दाम लगाये जाने पाए गए, पकड़ी गई युवती द्वारा अपने मोबाईल से वॉट्सएप से अपनी स्वयं की, और अन्य कई युवतियों की फोटो को कई ग्राहकों को भेजकर पैसों की मांग करना पाया गया।

पूछताछ पर युवती ने बताया गया कि वह वेस्ट बंगाल की रहने वाली है और यहां काफ़ी समय से होटल मालिक के साथ मिलकर अधिक पैसा कमाने के लालच में यह अनैतिक कार्य करती है। अनैतिक कार्य का आधा-आधा हिस्सा दोनों बांट लेते है और लोगों को शक ना हो इसलिए होटल के ढाबे में काम करने का बहाना बनाकर दिन रात होटल में रहकर अनैतिक कार्य करती हैं।

टीम को मौके से 2 मोबाइल फोन भिन्न कंपनी के, 1500 रुपये नकद और काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। अनैतिक कार्य करते पाए जाने पर होटल मालिक व युवती के विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत थाना ट्रांजिट कैंप में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- 46 वर्षीय नितई सरकार पुत्र सुधीर सरकार निवासी कौशल गंज थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी एन के ए होटल एंड मसाज सेंटर ट्रांजिट कैंप थाना ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर जिला उधमसिंह नगर।

2- 28 वर्षीय लक्ष्मी दास उर्फ काजल पुत्री पवित्र दास निवासी पूर्वा पानीखाया जनका खजूरी पुरवा मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल- 721431 हाल निवासी एमके होटल एंड मसाज सेंटर ट्रांजिट कैंप थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर जिला उधमसिंह नगर।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments