HomeBreaking Newsरुद्रपुर : पंखे से लटका मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, सुसाइड नोट...

रुद्रपुर : पंखे से लटका मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, सुसाइड नोट बरामद

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर। यहां एक होटल में सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) के पद पर कार्यरत 22 साल के युवक ने अपने कमरे में फांसी लगा जान दे दी। पुलिस को दरवाजा तोड़ कर भीतर दाखिल होना पड़ा। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां अटरिया क्षेत्र में एक युवक ने अपने कमरे में पंखे पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अटरिया निवासी 22 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है।

मृतक अजीत कुमार रुद्रपुर के एक होटल में सुरक्षा कर्मी के पद तैनात था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह ही युवक अपना काम खत्म कर शनिवार देर रात अपने कमरे में आया था। इसके बाद क्या हुआ यह किसी को पता नहीं है। हालांकि सुबह युवक ने काफी देर तक जब कमरा नहीं खोला तो वहां आस-पास रह रहे अन्य लोगों को शक हुआ।

पुलिस को सूचित किया गया। जिस पर पुलिस आई और कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई। वहां उन्होंने फंदे पर लटके युवक के शव को नीचे उताकर। पुलिस को युवक के मोबाइल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें युवक ने मौत से पहले कई को लोगों के नाम देते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

इधर एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार मोबाइल को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होन पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।

हकीकत या फसाना – युवक को उठा ले गया गुलदार, लगातार जारी है कांबिंग

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments