रुद्रप्रयाग : मैक्स वाहन की टक्कर से शादी समारोह से लौट रही लड़की की मौत

रुद्रप्रयाग समाचार | शादी समारोह से लौट रहे तीन लोगों को बद्रीनाथ हाईवे किनारे एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे…

हल्द्वानी : देर रात सड़क हादसे में बिंदुखत्ता के युवक की मौत

रुद्रप्रयाग समाचार | शादी समारोह से लौट रहे तीन लोगों को बद्रीनाथ हाईवे किनारे एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर घायल लड़की की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, गत रात्रि रुद्रप्रयाग शहर के गुलाबराय में एक वेडिंग प्वाइंट से शादी समारोह में शामिल होने के बाद तीन लोग घर लौट रहे थे, यह तीनों बद्रीनाथ हाईवे किनारे खड़े थे, कि इसी बीच रुद्रप्रयाग शहर की ओर आ रही मैक्स वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति सुरक्षित बच गया, जबकि रुद्रप्रयाग निवासी 11 वर्ष की अराध्या और 12 वर्ष का कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया, अराध्या को हायर सेंटर बेस चिकित्सालय श्रीनगर रेफर किया गया, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं कार्तिक का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित है।

रात को घटना के बाद वाहन चालक मस्तान सिंह बिष्ट निवासी च्वींथ, रुद्रप्रयाग फरार चल रहा था, पुलिस ने सुबह आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटना में आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *