HomeUttarakhandAlmoraआफत : आंधी—तूफान से अल्मोड़ा में उड़ गई मकान की छत, च्यूनी...

आफत : आंधी—तूफान से अल्मोड़ा में उड़ गई मकान की छत, च्यूनी में गौशाला ध्वस्त

अल्मोड़ा/बेतालघाट। गत रात्रि आये आंधी—तूफान और बारिश से जहां आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं कई आवासीय भवनों को क्षति पहुंचने के भी समाचार हैं। बेतालघाट में जहां एक गौशाला तूफान से ध्वस्त हो गई, वहीं अल्मोड़ा में एक मकान की छत उड़ने से काफी नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसा बेतालघाट विकासखंड के ग्राम च्यूनी निवासी रमेश चन्द्र पुत्र तिल राम की गौशाला ध्वस्त ध्वस्त हो गई। जिसके कारण परिवार को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व उप निरीक्षक बेतालघाट को इसकी सूचना दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवज़े की मांग की है। इधर अल्मोड़ा स्थित तल्ला जोशीखोला में आशा जोशी पत्नी स्व. भारत भूषण जोशी के आवास की टिन की छत गत रात्रि 8 बजे आये आंधी—तूफन में उड़ गई। उन्होंने जिलाधिकारी को इसकी सूचना देते हुए बताया है कि मकान की छत बल्लियों समेत उखड़ गई। उन्होंने प्रशासन से इस नुकसान पर उन्हें आर्थिक सहायता देने की मांग की है। इधर व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने प्रशासन से आंधी—तूफान से पहुंचे नुकसान का आकलन कर प्रभावितों की मदद की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यदि आप हमारे पूर्व के किसी व्हाट्सएप ग्रुप से नही जुड़े हैं तो नीचे दिये लिंक पर क्लिक कर तत्काल कीजिए ज्वाइन और अपने मोबाइल पर प्राप्त कीजिए सबसे विश्वसनीय और लेटस्ट ख़बरें —

https://chat.whatsapp.com/F0j3WLuZ4Xl9NTIgXYlfW9

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments