HomeHimachalरोहड़ू : महिलाओं के कंधों पर रोहडू व जुब्बल नगर निकाय चुनाव...

रोहड़ू : महिलाओं के कंधों पर रोहडू व जुब्बल नगर निकाय चुनाव का जिम्मा

रोहड़ू। उपमंडल के अंदर नगर निकाय चुनाव करवाने की जिम्मेदारी इस बार महिलाओं के कंधों पर रहेगी। प्रशासन ने महिला सशक्तिकरण का बढ़ावा देने के लिए पहले बाहर नगर निकाय चुनावों को करवाने का दायित्व महिलाओं को दिया है। उपमंडल के अंतर्गत नगर परिषद रोहड़ू व नगर पंचायत जुब्बल में कुल 12 पोलिंग बूथों पर 49 महिलाओं की तैनाती की गई है। मतदान को सफलतार्पूवक संपंन करवाने में महिलाएं ही अहम भूमिका निभाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उफमंडल रोहड़ू में दो स्थानों पर दस जनवरी को नगर निकाय चुनावों के लिए मतदान होगा। मतदान के लिए प्रशासन ने कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। पहली बार नगर निकाय चुनावों शांतिपूर्व ढंग से पुरा करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर महिलाओं की तैनाती की गई है। महिलाएं ही मतदान केंद्रों व सारा कार्यभार संभालेगी। नगर परिषद रोहड़ू के सात वार्डों के लिए कुल पांच मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिसमें 21 महिलाओं की तैनाती की गई है। वहीं नगर पंचायत जुब्बल में सात वार्डों में सात मतदान केद्र रखे गए है। जिसमें 28 महिलाएं तैनात की गई है।

एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि पहली बार उपमंडल के नगर निकाय चुनावों की जिम्मेवारी महिलाओें को दी गई है। सभी मतदान केंद्रों में मात्र महिलाएं ही तैनात रहेगी। इस पहल से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments