HomeAccidentरोडवेज बस गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत, 13 से ज्यादा...

रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत, 13 से ज्यादा घायल!

ADVERTISEMENTS

सीएम ने हादसे का संज्ञान लिया

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में आज देर शाम दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। हरदोई से आ रही रोडवेज बस की पानी के टैंकर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस करीब 45 फीट गहरी खाई में जा गिरी, वहीं टैंकर भी पलट गया। इसी दौरान 2 बाइक सवार भी बस की चपेट में आ गए और नीचे दब गए।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे में अब तक 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 13 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बस में कुल 45 यात्री सवार थे।


⚡ घटनास्थल पर मची चीख-पुकार, राहत-बचाव कार्य जारी

टक्कर के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और खुद राहत-बचाव में जुट गए। घटनास्थल पर डीएम विशाख जी और पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए हैं।

क्रेन की मदद से बस को खाई से निकाला जा रहा है।


⚠ 12 घायलों में 3 की हालत नाजुक

कुल 18 लोग इस हादसे में घायल हुए। इनमें से 5 की मौके पर मौत हो गई।
12 को KGMU ट्रॉमा सेंटर और 1 को बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। इनमें 3 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।


📝 मृतकों-घायलों की पहचान जारी

हादसे में मारे गए एक बाइक सवार की पहचान बुधदिया गांव निवासी 18 वर्षीय दिलशाद के रूप में हुई है, जो फल-सब्जी का ठेला लगाता था।

घायलों में शामिल:

  • इजाद हुसैन (60), दुबग्गा
  • अरविंद कुमार (68), आलमबाग
  • संजय पाल (35), दुगौली
  • सुहैल अहमद (40), हंसा गंज
  • अनिल (59), शीतला नगर
  • सुब्रत मुखर्जी (37), राजाजी खण्ड
  • राकेश कुमार (45), इन्दिरा नगर
  • लवेश कुमार (25), गुलाबखेड़ा
  • भारत कुमार (45), त्रिवेणी नगर
  • संजय प्रकाश (50), न्यू हैदरगंज
  • दुर्गेश (35), रजनी खण्ड
  • बसंत देवी (25), हरदोई
  • दिनेश गुप्ता (38), कठवारा

📍 काकोरी के पास निर्माणाधीन सड़क पर पानी छिड़काव कर रहा था टैंकर, उसी दौरान हुआ ये खौफनाक हादसा।
प्रशासन ने 5 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मृतकों में यह लोग शामिल

ट्रॉमा सेंटर में चार गंभीर घायलों को ले जाया गया, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इनमें बालुराम, नंदेव, हैदरगंज निवासी संजीव कुमार, आलमनगर निवासी अरविंद कुमार और दिलशाद शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments