HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: खत्याड़ी में पेयजलापूर्ति में लग रहे ब्रेक

अल्मोड़ा: खत्याड़ी में पेयजलापूर्ति में लग रहे ब्रेक

सेवालय के 27 दिव्यांग बच्चों की भावुक कहानी
❤️ विशेष कहानी
▶ VIDEO
जब परिवार मजबूर हुए तो ‘सेवालय’ ने थामा हाथ…
27 बच्चों की भावुक कहानी — पूरी कहानी वीडियो में देखें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर से सटी बड़ी ग्रामसभा खत्याड़ी के लोग पेयजलापूर्ति में बाधा से दुखी हैं। पेयजल संकट का दौर झेल रहे लोगों में जल संस्थान की व्यवस्था को लेकर आक्रोश पनप रहा है।
खत्याड़ी के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस के पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल ने कहा है कि करीब 15-20 दिन से खत्याड़ी की पेयजलापूर्ति में बाधा आई है। कभी तीन दिन, कभी दो दिन तो कभी एक दिन के अंतराल से पेयजलापूर्ति हो पा रही है। ऐसे में लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि यही हाल खत्याड़ी से सटे ग्राम पहल में भी है। उन्होंने कहा कि आए दिन की समस्या से लोग आजिज आ चुके हैं। उन्होंने जल संस्थान से अविलंब समस्या का समाधान कर नियमित व सुचारू पेयजलापूर्ति करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments