HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: राइंका नाई में प्रवेशोत्सव, 'पढ़े भारत—बढ़े भारत' नाटक की प्रेरक...

Almora News: राइंका नाई में प्रवेशोत्सव, ‘पढ़े भारत—बढ़े भारत’ नाटक की प्रेरक प्रस्तुति

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के ताकुला ब्लाक अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज नाई में प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें प्रधानाचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नव प्रवेशित बच्चों व उनके अभिभावकों को स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई।तत्पश्चात् अंग्रेजी प्रवक्ता सोनिया द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक ‘पढ़े भारत-बढ़े भारत’ का शानदार मंचन हुआ। जिसे सभी ने सराहा। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने लोक गीत प्रस्तुत किये गए।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार कठेरिया ने अभिभावकों को विद्यालय में अधिकाधिक प्रवेश दिलाने का आग्रह किया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान शिक्षक अंकित जोशी ने किया। कार्यक्रम में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को उपहार देकर प्रोत्साहित भी किया गया।

इस अवसर पर पीटीए उपाध्यक्ष पूरन सिंह भंडारी, एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नयाल, चंदन सिंह बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, रमेश सिंह रावत, सौरभ कुमार, फरीद अहमद, अजरा परवीन, नवल किशोर, सोनम, कामेश कुमार, चंदन सिंह, पवनेश ठकुराठी आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments