HomeUttarakhandAlmoraAlmora : 05 हजार इनामी अपराधी अश्वनी कुमार मुरादाबाद से गिरफ्तार

Almora : 05 हजार इनामी अपराधी अश्वनी कुमार मुरादाबाद से गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

✒️ सिर्फ 19 साल की उम्र बना गांजा तस्कर

✒️ 01 साल से चल रहा था फरार

Criminal Ashwani Kumar arrested from Moradabad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जनपद की सल्ट पुलिस ने 05 हजार के इनामी अपराधी अश्वनी कुमार को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी में बड़ी मात्रा में गांजा छोड़ एक साल से था फरार चल रहा था। एसएसपी अल्मोड़ा ने इसकी गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे। आरोपी की उम्र मजह 19 साल बताई जा रही है।

मूल घटना और आरोपी का अपराध –

गत 12 जनवरी, 2022 को थाना सल्ट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक लावारिस स्कूटी बिना नंबर प्लेट एक्टिवा में एक बैग में 12.600 किलो ग्राम व एक झोले के अन्दर से 4.100 किग्रा कुल 16.700 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ था। जिस पर तब थाना सल्ट में अज्ञात के विरुद्ध धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया था। अज्ञात का पता लगाने हेतु संबंधित स्कूटी का वाहन नंबर/चेचिस नंबर व पंजीकृत वाहन स्वामी का पता लगाने हेतु आरटीओ कार्यालय से जानकारी की गयी। तब पता चला कि क्त स्कूटी श्रीमती रुचिका चौधरी निवासी फरीदपुर भण्डी चकफेरी जिला मुरादाबाद के नाम पंजीकृत है।

स्कूटी की स्वामी निकली थी एक महिला

स्कूटी स्वामी रुचिका चौधरी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना के दिन उक्त स्कूटी को उनके बहन के जेठ का लड़का अश्वनी कुमार पुत्र कलुआ उर्फ यशपाल निवासी सहसपुरी थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद ले गया था। विवेचना से अश्वनी कुमार उपरोक्त का नाम प्रकाश में आया। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना सल्ट पुलिस द्वारा उसके घर व सभी संभावित जगहों पर दबिश दी गयी परंतु अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

एसएसपी ने किया इनाम घोषित –

एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने वांछित अभियुक्त अश्वनी कुमार की गिरफ्तारी हेतु 05 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। साथ ही सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष सल्ट को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये थे।

वांछित आरोपी की हुई गिरफ्तारी –

सीओ रानीखेत टीआर वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी व सूचना संकलन कर वांछित अश्वनी कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र कलु को 05 फरवरी, 2023 को उसके घर सहसपुरी थाना डिलारी मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल मोहम्मद मंसूर, थाना सल्ट, मदन सिंह शामिल रहे।

दु:खद – यहां भूकंप से 521 लोगों की दर्दनाक मौत, हर तरफ तबाही का मंजर

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments