सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त लोक निर्माण विभाग (PWD) कर्मचारी देवकी नंदन डालाकोटी (डीएन डालाकोटी) का निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।
परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव सिरोनिया (पेटशाल) स्थित मुंडेश्वर धाम में अंतिम संस्कार किया गया।
मुखाग्नि उनके भतीजों प्रमोद डालाकोटी, मनोज डालाकोटी, जगदीश डालाकोटी तथा भाइयों जीवन डालाकोटी और केवल डालाकोटी ने दी।
उनके निधन पर विधायक मनोज तिवारी, मोहन सिंह मेहरा, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान और कैलाश शर्मा सहित लोनिवि कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया।
सीएनई परिवार की ओर से भी देवकी नंदन डालाकोटी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की जाती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।


