HomeUttarakhandAlmoraसेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी (PWD) कर्मचारी डीएन डालाकोटी का निधन

सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी (PWD) कर्मचारी डीएन डालाकोटी का निधन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त लोक निर्माण विभाग (PWD) कर्मचारी देवकी नंदन डालाकोटी (डीएन डालाकोटी) का निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव सिरोनिया (पेटशाल) स्थित मुंडेश्वर धाम में अंतिम संस्कार किया गया।

मुखाग्नि उनके भतीजों प्रमोद डालाकोटी, मनोज डालाकोटी, जगदीश डालाकोटी तथा भाइयों जीवन डालाकोटी और केवल डालाकोटी ने दी।

उनके निधन पर विधायक मनोज तिवारी, मोहन सिंह मेहरा, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान और कैलाश शर्मा सहित लोनि‍वि कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

सीएनई परिवार की ओर से भी देवकी नंदन डालाकोटी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की जाती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments