HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: अवैध शराब बेचते पकड़ा गया रेस्टोरेंट मालिक

Bageshwar News: अवैध शराब बेचते पकड़ा गया रेस्टोरेंट मालिक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट
पुलिस ने अवैध शराब बेचने और पिलाने पर एक रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में शराब, मादक पदार्थाें की तस्करी और बिक्री पर भी रोक लगाई जा रही है। गश्त के दौरान सौंग बाजार में रेस्टोरेंट संचालक आनंद सिंह पुत्र सूप सिंह निवासी झूनी को शराब बेचते और पिलाते रंगेहाथ पकड़ा गया है। उसके विरुद्ध धारा- 60/21 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। टीम में वीरेंद्र गैड़ा, बसंत लाल शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments