HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: परितोष को सौंपी कांग्रेस जिला महामंत्री (प्रशासन) की जिम्मेदारी

अल्मोड़ा: परितोष को सौंपी कांग्रेस जिला महामंत्री (प्रशासन) की जिम्मेदारी

👉🏻 जिलाध्यक्ष भोज ने प्रदेश अध्यक्ष माहरा की संस्तुति पर किया मनोनयन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ‘गुड्डू’ ने पार्टी के सक्रिय युवा कार्यकर्ता परितोष जोशी को जिला महामंत्री (प्रशासन) पद का दायित्व सौंपा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर परितोष का इस पद पर मनोनयन किया गया है। परितोष के इस मनोनयन का कांग्रेस के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।

मनोनयन पर खुशी जताने वालों में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, विधायक मदन बिष्ट, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी, जिला कांग्रेस महामंत्री संगठन त्रिलोचन जोशी, जिला महामंत्री गीता मेहरा, जिला महामंत्री दीवान सतवाल, आनंद सिंह बगड्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, बीडीसी मेंबर परितोष जोशी, सभासद सचिन आर्या, सिकन्दर पवार, दीपा साह समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments