HomeUttarakhandAlmoraगैस ऑफिस दन्या में कार्यरत प्रबंधक का बेरीनाग तबादला होने पर क्षेत्रवासियों...

गैस ऑफिस दन्या में कार्यरत प्रबंधक का बेरीनाग तबादला होने पर क्षेत्रवासियों ने दी विदाई, सरल स्वभाव की करी भरपूर सराहना

ADVERTISEMENTS

सीएनई सहयोगी दन्या
गैस ऑफिस दन्या में कार्यरत प्रबंधक भास्कर पन्त का स्थानान्तरण बेरीनाग होने पर क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। सम्मान समारोह में वक्तओं ने बताया कि श्री पन्त विगत तीन सालों से दन्या गैस ऑफिस में प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। उनका व्यवहार व कार्य बहुत ही सरल रहा है। अपने सरल स्वभाव के कारण उन्होंने दन्या में अपनी एक अच्छी व अलग पहचान बनाई है। उनके कार्य व व्यवहार से जनता काफी खुश थी। विभागीय आदेश के तहत उनका स्थानान्तरण उनके घर के नजदीकी गैस ऑफिस बेरीनाग में हो गया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता द्वारा उनके कार्यों की भरपूर सराहना की गई। इस अवसर पर शिक्षक योगेंद्र रावत, गोपाल बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, विनोद जोशी, मंजीत, शंकर बोरा, हरीश इमलाल, राकेश महर, हरीश पांडे, हरीश जोशी, गिरीश जोशी, लालू वर्मा, आनंद भट्ट, गणेश पूरी, गुड्डू आदि मौजूद थे, जिन्होंने गैस प्रबंधक को विदाई दी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments