सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर क्षेत्र में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना निरंतर रफ्तार पकड़ रहा है। आज यहां मटेला स्थित आरटीओ कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से यहां व्यापक पैमाने पर सेनेटाइजेशन किया गया है। ज्ञात रहे कि आरटीओ कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी की रिपोर्ट बीते दिवस कोरोना पॉजिटिव आई। जिसके बाद से वह होम आइसोलेटेड हो चुके हैं। कुछ दिन पूर्व भी यहां चार कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। आरटीओ शैलेश कुमार ने बताया कि कोविड संक्रमण को देखते हुए पूरी सवाधानी बरती जा रही है।
अल्मोड़ा न्यूज : आरटीओ कार्यालय में एक और कार्मिक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
RELATED ARTICLES

