HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : रेखा आर्य ने ​56 लाभार्थियों को वितरित किये 97 लाख...

बागेश्वर : रेखा आर्य ने ​56 लाभार्थियों को वितरित किये 97 लाख के चेक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

प्रभारी जिला मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में है। प्रदेश के युवाओं और महिलाओं को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाना है। जिसके लिए ऋण वितरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने 56 लाभार्थियों को 97 लाख रुपये के ऋण के चेक वितरित किए।
शनिवार को प्रभारी मंत्री रेखा आर्य विकास भवन सभागार में आयोजित स्वरोजगार शिविर को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण घर लौटे प्रवासियों को अपना रोजगार शुरू कराने के लिए सरकार ने तमाम योजनाएं चलाई हैं। जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। बैंकों से ऋण मिल रहा है। आवेदकों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। उन्होंने 56 लाभार्थियों को 97 लाख रुपये बतौर ऋण के चेक प्रदान किए।

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को मुख्यधारा पर जोड़ रही है। उनके बेहतर जीवन के लिए यह सार्थक कदम है। विधायक चंदन राम दास ने कहा कि बैंक आवेदकों को पूर्ण सहयोग करें। बार-बार उन्हें बैंक के चक्कर नहीं कटवाएं। इस दौरान जिलाधिकारी विनीत कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, डा. उदय शकर, बीडीओ आलोक भंडारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments