HomeUttarakhandAlmoraरेडक्रास समिति व सांई निष्काम सेवा समिति ने कारगिल शहीदों को दी...

रेडक्रास समिति व सांई निष्काम सेवा समिति ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

कारगिल शहीद दिवस पर जिला रेडक्रास समिति व सांई निष्काम सेवा समिति की ओर से रैमजे चौक में आयोजित कार्यक्रम में वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।
इस अवसर पर रंगकर्मी नारायण सिंह थापा, बिमला बोरा ने अपने गीतों से शहीदों को श्रद्धांजलि दी।पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कारगिल युद्ध मे देश के सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। मनोहर सिंह नेगी ने कहा कि कारगिल मे 500 से अधिक जवान शहीद हुए, 1300 हजार घायल हुए। कारगिल जवान आशीष वर्मा ने कहा कि उस समय सैनिकों के परिवार पूछते थे कि उनका बेटा युद्ध में है या नहीं, यह सवाल उन्हें हौंसला देता था। कार्यक्रम का संयोजन रेडक्रास सोसायटी की ओर से मनोज सनवाल तथा गिरीश धवन ने किया। रेडक्रास स्वास्थ समिति के अध्यक्ष जेसी दुर्गापाल ने कारगिल शहीदों की स्मृति में उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आनंद सिंह बगडवाल, पूरन रौतेला, मनोज सनवाल चन्द्रमणी भट्ट, गिरीश धवन आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मीना भैसोड़ा, गीता आर्या, प्रेमा बिष्ट भगवती बिष्ट, बिमला बोरा, सुधा पंत, गीता मेहरा आदि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments