HomeBreaking Newsउत्तराखंड : इन जनपदों के लिए फिर जारी हुआ भारी बारिश का...

उत्तराखंड : इन जनपदों के लिए फिर जारी हुआ भारी बारिश का Red Alert

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

Meteorological Department again issued heavy rain alert in Uttarakhand
उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा एक बार​ फिर मौसम का ताजा अपडेट जारी किया गया है। जिसके अनुसार कल 20 जुलाई को भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई जनपदों के लिए येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों मौसम विभाग द्वारा 18 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। 19 जुलाई का रेड अलर्ट भी था, लेकिन आज प्रदेश के अधिकांश जनपदों में बारिश की बजाए उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। कुमाऊं मंडल के अधिकांश जनपदों में सुबह से ही आकाश में बादल हैं, जिससे उमस और अधिक बढ़ गई है, लेकिन दोपहर तक भारी बारिश होने की कोई सूचना नहीं है। गढ़वाल मंडल के कुछ इलाकों में बारिश की सूचना है, लेकिन ​अतिवृष्टि के हालात नहीं हैं।

इस बीच मंगलवार को दोपहर के वक्त मौसम विभाग ने पुन: बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि मंगलवार शाम तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं कल बुधवार 20 जुलाई को प्रदेश के कुछ जनपदों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का यह अलर्ट 22 जुलाई तक का है। यानी अगले तीन रोज प्रदेश में भारी बारिश की सम्भावना है। देखना यह है कि मौसम विभाग द्वारा दोबारा जारी किया गया यह पूर्वानुमान कितना सटीक बैठता है।

इन जनपदों के लिए है रेड व येलो अलर्ट

देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ ज़िलों में तेज़ बारिश का पूर्वानुमान है। बुधवार को यहां भारी से भारी बारिश की आशंका है। अतएव रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 21 को चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में तो 22 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली ज़िलों में कहीं कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments