पुलिस के सर्विलांस सेल ने तीन गुम हुए मोबाइल ढूंढ निकाले और शिकायतकर्ताओं को सौंप दिये है। जिस पर सभी लोगों ने पुलिस का आभार जताया है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों पूरन जोशी, निवासी सरना गार्डन, रानीखेत ने अपना मोबाइल फोन आईटेल, सोनू कुमार निवासी माल रोड, रानीखेत ने अपना मोबाइल रियलमी तथा दर्शन सिंह निवासी, मजखाली, रानीखेत ने अपना मोबाइल फोन एमआई 7 प्रो गुम होने के सम्बन्ध में कोतवाली रानीखेत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरक्षी कमल गोस्वामी द्वारा सर्विलांस सेल में नियुक्त कानि. मोहन बोरा की सहायता से लोकेशन के आधार पर उक्त मोबाइल फोनों को बरामद कर शिकायतकर्ताओं के सुपुर्द किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल प्राप्त कर शिकायतकर्ताओं द्वारा अल्मोड़ा पुलिस एवं आरक्षी कमल गोस्वामी का आभार प्रकट किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।