HomeUttarakhandPauri Garhwalपौड़ी न्यूज : जन जन तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां

पौड़ी न्यूज : जन जन तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां

ADVERTISEMENTS

सतपुली। भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने चौबट्टाखाल के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। यहां देवप्रयाग रोड़ स्थित एक वेडिंग प्वाईंट में आयोजित चौबट्टाखाल विधानसभा स्तरीय बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने कार्यकताओं से कोरोना काल में विधानसभा में कार्यकर्ताओं की भूमिका और सहयोग, पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के संचालन, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनपक्षीय योजनाओं के प्रचार प्रसार, बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे की मजबूती, सरकारी योजनाओं से जनता को लाभान्वित करने आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कबीना मंत्री सतपाल महाराज और प्रदेश उपाध्यक्ष और चौबट्टाखाल विधानसभा संयोजक अनिल गोयल ने पदाधिकारियों से बूथ लेवल तक के कार्यकताओं से बेहतर समन्वय स्थापित करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का आह्वान पार्टी पदाधिकारियों से किया। जिलाध्यक्ष संपत रावत ‘सरल’ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा शैक्षिक उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष दीप्ति रावत, उत्तराखंड सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सीएम नौटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, ब्लाक प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी, नीरज पांथरी (ऐकेश्वर) समेत चौबट्टाखाल विधानसभा के भाजपा सतपुली, ऐकेश्वर, पोखड़ा और बीरोंखाल मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री एवं अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद थे।
क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सतपुली तहसील परिसर में आज हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण भी किया। महाराज ने तहसील परिसर और आसपास आम, अमरुद, नीम समेत विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि महज पौधरोपण ही नहीं होना चाहिए, कम से कम दो वर्षों तक इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी हमें लेनी होगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल, मुख्यमंत्री के भाई बृजमोहन रावत, भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, ईओ नगर पंचायत सुशील बहुगुणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments