HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज: वनभूलपुरा में स्मैक बेचते पकड़ा गया किच्छा का युवक

हल्द्वानी न्यूज: वनभूलपुरा में स्मैक बेचते पकड़ा गया किच्छा का युवक

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। वनभूलपुरा पुलिस ने किच्छा निवासी एक युवक को स्मेक का कारोबार करते दबोचा है। उसके हवाले से 10.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। 22 वर्षीय यह युवक गिरोह बनाकर स्मैक की तस्करी करता है उसके चार साथी पहले भी नशे का कारोबार करते हुए जेल भेजे जा चुके हैं।
सुशील कुमार थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में एसआई सादिक हुसैन, आरक्षी मुन्ना सैनी एवं भीम ने चेकिंग अभियान के दौरान शनि बाजार रोड़ बनभूलपुरा से राघव उर्फ शम्भू मौर्य पुत्र बलदेव राज मौर्य को पकड़ा। उसने बताा कि वह​ आजादनगर वार्ड नंबर 06, किच्छा का रहने वाला है। पुलिस को उसके पास से 10.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई ।
उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार राघव पूर्व में कोतवाली किच्छा से अवैध स्मैक की तस्करी में जेल जा चुका है।‌ साथ ही इसका पार्टनर समीर भी जेल भेजा जा चुका है। उसके तीन अन्य साथी रंजीत, अमन कुमार, ऋषभ कुमार 13 जुलाई को वनभुलपुरा पुलिस द्वारा 12.7 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े थे। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सादिक हुसैन, सिपाही मुन्ना सिंह, भीम कुमार शमिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments