HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: रोचक मुकाबले में रविराज की टीम ने जीता फुटबाल मुकाबला

Bageshwar: रोचक मुकाबले में रविराज की टीम ने जीता फुटबाल मुकाबला

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
ओपन पुरुष जिला स्तरीय नाइन ए साइड फुटबाल मुकाबला बीएफसी और रविराज ओपोलो के मध्य खेला गया। खेल काफी रोचक रहा और रविराज की टीम ने 1-0 से मैच अपने पक्ष में किया। 15 अगस्त को फाइनल खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान पर आयोजित स्व. मोहित भंडारी ओपन पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ राजवीर जायसी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया और बेहतर खेल की उम्मीद रखी। मुकाबला काफी रोमांचक स्थिति में पहुंचा और खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय पुरुष ओपन प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमें भाग ले रही हैं। निर्णायक नितेश वर्मा, जय कार्की, यथार्त साह थे। इस दौरान कमेटी सचिव ललित कनवाल, नीरज पांडे, शुभम साह, आकाश कुमार, विजय रावत, कमल रावत, सूरज जोशी, भरत साह, गोविंद मर्तोलिया, सुंदर रावल, ललित तिवारी, आलोक, सुरेश लाल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments