सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के 19वें दिक्षान्त समारोह में रवि कुमार पुत्र किसन राम को इतिहास विषय में मिली पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई।
ADVERTISEMENTS
उल्लेखनीय है कि रवि कुमार मूल रूप से ग्राम सिमकूना, पोस्ट आफिस सिमकूना, तहसील कांडा, जनपद बागेश्वर के मूल निवासी हैं। इससे पूर्व रवि ने दिसंबर 2020 में यूजीसी NTA नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण किया है। वर्तमान में विगत तीन वर्षों से इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में अतिथि व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। रवि ने अपने पीएच.डी. उपाधि का श्रेय अपने माता—पिता, चाचा, शोध निर्देशक प्रो. संजय कुमार टम्टा, गुरूजनों और पारिवारिक सदस्यों और मित्रों को दिया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।