HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में बेलगाम वाहन चालकों, हुड़दंगियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

अल्मोड़ा में बेलगाम वाहन चालकों, हुड़दंगियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। एसएसपी देवेंद्र पींचा के आदेशों के तहत यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

जिस क्रम में गत दिवस अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के पर्यवेक्षण व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अल्मोड़ा में बेलगाम वाहन चालकों, हुड़दंगियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

ट्रैफिक रुल्स तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई

जनपद में पुलिस टीमों द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 129 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

ओवर स्पीड-14, बिना डीएल-02, बिना सीट बेल्ट-02, यातायात नियमों का उल्लघंन 111 तथा न्यूसेन्स फैलाने वाले 59 लोगों को पुलिस ने सबक सिखाया। जनपद के थाना क्षेत्रों में होटल ढाबा, पर्यटक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व न्यूसेन्स फैलाने वाले 59 लोगों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments