रानीखेत : एनसीसी ग्राउंड में मेला आयोजन की खिलाफत में उतरा व्यापार मंडल
ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। रानीखेत के व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने एनसीसी ग्राउंड रानीखेत में मेला लगने पर सख्त आपत्ति दर्ज की है। पदाधिकारीयों ने इस आशय का ज्ञापन आज संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
मंगलवार को रानीखेत व्यापार मंडल पदाधिकारियो ने ज्ञापन में कहा कि रानीखेत का व्यापार पूर्ण रूप से खत्म हो गया है। अतएव इस प्रकार के मेला आयोजनों में दुकाने लगाकर रानीखेत के व्यापारियों के साथ कुठाराघात किया जा रहा है। रानीखेत का व्यापारी व्यापार को लेकर काफी चिंतित है। ज्ञात रहे कि यह मेला 20 फरवरी से एन.सी.सी. ग्राउण्ड में होना है। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल महामंत्री संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा मेहरा, उपाध्यक्ष दीपक पंत, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे के साथ कई व्यापारी शामिल रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।