रानीखेत में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में होने वाले अंडर 14 एवं अंडर 25 आयु वर्ग की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अल्मोड़ा जिले के ट्रायल आज नर सिंह मैदान, रानीखेत में हुए।
जिला स्तर पर अंडर 14 में 38 एवं अंडर 25 में 42 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खराब मौसम के कारण चयनकर्ता संजय मेहरा एवं अनिल गोयल ने अंडर 25 के दूसरे चरण के लिए खिलाड़ियों का मैच करवाने का निर्णय लिया, जिसकी सूचना खिलाड़ियों को एसोसिएशन के कार्यालय के द्वारा दी जाएगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमन्त बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, कोषाध्यक्ष उमेश बिष्ट (बेदी), भरत अधिकारी, मनोज बिष्ट, दीपक मेहरा, परम मेहरा, कैलाश मेहरा एवं कमल भट्ट आदि उपस्थित रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।