सीएनई रिपोर्टर रानीखेत। व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद पर इस बार चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।
ADVERTISEMENTS
उल्लेखनीय है कि सोमवार को व्यापार मंडल चुनाव समिति ने दोपहर 12 बजे से व्यापार मंडल के सभी प्रतियाशियों के पदों पर आवेदन फार्म जमा कराये। कुल 18 नामांकन फार्म जमा हुए, जिसमें अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष पद में तीन, सचिव पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए भी तीन तथा उपसचिव पद के लिए चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन फार्म जमा किये। वहीं, महिला उपाध्यक्ष में एक ही आवेदन नेहा माहरा ने किया।
इन्होंने कराया नामांकन —
अध्यक्ष पद हेतु अजय कुमार बबली, दीपक पंत, हर्षवर्धन पंत व संदीप गोयल
उपाध्यक्ष पद में मनोज कुमार, मनीष कुमार नैनवाल व भुवन चंद्र पांडे
मुख्य सचिव पद पर संदीप गोयल, दीपक कुमार अग्रवाल व मनोज कुमार नैनवाल
कोषाध्यक्ष पद पर बृजेश शर्मा, कमल कुमार व भुवन चंद्र पांडे
उपसचिव पद पर विनीत चौरसिया, कमल कुमार रोहित नेगी व अजय पुनेठा
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।