HomeUttarakhandNainitalशाबास ! रामनगर की बेटी ने पास की यूपी पीसीएस की परीक्षा

शाबास ! रामनगर की बेटी ने पास की यूपी पीसीएस की परीक्षा

रामनगर। ग्राम कानियाँ निवासी हेम चन्द्र सत्यवली की बेटी आकांक्षा सत्यवली का यूपी पीसीएस में चयन हुआ है,बेटी आकांक्षा सत्यवली ने इण्टर तक की पढ़ाई माउंट सिनाई स्कूल से की है। बगैर ट्यूशन से बचपन से ही आकांक्षा मेधावी रही है। इण्टर के बाद दिल्ली में बीए ऑनर्स इंग्लिश दिल्ली यूनिवर्सिटी, एमए इंग्लिश लिटरेचर दिल्ली यूनिवर्सिटी से की। वर्तमान में कोरम आईएएस एकेडमी में पढ़ाती है। पिता राशन डीलर हैं। ताऊ रमेश चंद सत्यवर्ली प्रतिष्ठित लकड़ी ठेकेदार हैं। रामनगर वासियों ने सत्यवली परिवार को बहुत-बहुत बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि रामनगर की बेटी आकांक्षा सत्यवली की यह सफलता अन्य बच्चो के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments