रामनगर : यहां युवक-युवती ने खाया जहर, युवती की हालत गंभीर

0
मायके जाते समय महिला ने निगला विषैला पदार्थ
मायके जाते समय महिला ने निगला विषैला पदार्थ

रामनगर। यहां ग्राम पीरुमदारा में एक युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में दोनों को रामनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, युवक की हालत में सुधार है। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है जिसके चलते दोनों ये आत्मघाती कदम उठाया।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के अनुसार पीरूमदारा बंदोबस्ती निवासी युवक गांव में ही एक प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्य करता है। उसी फैक्ट्री में ग्राम टांडा की एक युवती भी काम करती है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

हिमाचल प्रदेश अपडेट : भूस्खलन में 50-60 लोगों के फंसे होने की आशंका, ड्राइवर-कंडक्टर समेत चार को बचाया गया – सीएम जय राम ठाकुर

पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम को दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें एक युवक हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। जिसके बाद युवक व युवती की स्थिति खराब होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी।

ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : मार्निंग वॉक पर निकले एसबीआई के सुरक्षा गार्ड को बेकाबू ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

पुलिस ने दोनों के परिजनों से पूछताछ की। युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सुबह फैक्ट्री में काम करने के लिए निकली थी। पुलिस ने भी दोनों से पूछताछ का प्रयास किया, लेकिन हालत खराब होने की वजह से वह कुछ बता नहीं पाए। पुलिस अब पूछताछ के लिए उनके पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार कर रही है। पुलिस के मुताबिक युवक विवाहित है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां झाड़ियों में मिली लाश, मृतक की शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस

Breaking : महिला ने बच्चे के साथ की गंदी हरकत, फिर खुद ​फरियादी बन लगाने लगी छेड़छाड़ का आरोप, आईजी ने भेज दिया जेल

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें