HomeUttarakhandNainitalभीमताल में करंट लगने से रामनगर के शिक्षक की मौत, परिजनों में...

भीमताल में करंट लगने से रामनगर के शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम

भीमताल (नैनीताल)| नगर के गोरखपुर चौराहे पर पोल से करंट लगने के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। ओखलकांडा में तैनात शिक्षक इन दिनों ट्रेनिंग के लिए भीमताल स्थित डायट में आए थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

एसआई अरुण राणा ने बताया कि शनिवार देर शाम एक युवक को करंट लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि 33 वर्षीय गौरव पुरोहित पुत्र बृजमोहन निवासी पीरूदारा रामनगर शनिवार को अपने तीन शिक्षक साथियों के साथ गोरखपुर चौराहे पर पहुंचे थे। राणा ने बताया कि सभी ने वहां एक रेस्टोरेंट में खाना खाया। इसके बाद गौरव पुरोहित और अन्य दोस्त सड़क पर पहुंचे। सड़क किनारे स्थित एक पोल में हाथ लगने से गौरव को करंट लग गया। करंट लगते ही गौरव अचेत हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर साथी उन्हें भीमताल सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। एसआई अरुण राणा ने बताया कि दोस्तों ने बताया कि वे भीमताल डायट में ट्रेनिंग में आए हुए थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शिक्षक अपने पीछे दो बच्चों का परिवार छोड़ गए।

दुःखद खबर, सेना का ट्रक खाई में गिरा; 9 जवान शहीद- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments