ADVERTISEMENTS
Nainital News | रामनगर के टेढ़ा गांव में एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से जंगल की ओर घास लेने जा रही थी। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, टेढ़ा गांव निवासी 45 वर्षीय अनीता देवी पत्नी जसपाल शाम करीब साढ़े चार बजे जंगल की ओर जा रही थी। तभी वहां अचानक हाथी आ गया और महिला को दौड़ा दिया। महिला भाग पाती तब तक हाथी ने उसे पटक दिया और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
| उत्तराखंड : कल इस जिले में स्कूलों की छुट्टी, जिलाधिकारी के आदेश Click Now |
ADVERTISEMENTS

