HomeBreaking Newsरामनगर : अफीम की खेती करने वाला उप प्रधान गिरफ्तार

रामनगर : अफीम की खेती करने वाला उप प्रधान गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। रामनगर रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जन प्रतिनिधि उप प्रधान अपने पीपलसाना गांव स्थित खेत पर अफीम की खेती करता पाया गया। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 को साकार करने के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी मताहतों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। रामनगर के पीरुमदारा में स्थित पीपलसाना गांव में उप प्रधान जसवंत सिंह द्वारा अपने खेत में अफीम की अवैध खेती किए जाने की गोपनीय सूचना स्थानीय माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा इस अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने के किए मामले की तहकीकात की गई तथा जिला प्रशासन के प्राधिकारियों के माध्यम से उसकी भूमि की पैमाईश कराकर अभियुक्त का उक्त भूमि में स्वामित्व होना ज्ञात हुआ और उसके द्वारा अवैध अफीम की खेती करना पाया गया।

जिस क्रम में दि0 गत 9 अप्रैल 2025 को डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल नोडल अधिकारी ANTF, प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में ANTF, SOG व थाना पुलिस टीम द्वारा सक्षम न्यायालय से निर्धारित प्रक्रिया अनुसार सर्च वारंट लेकर उप प्रधान के ठिकानों में दबिश दी। उप प्रधान द्वारा अफीम की अवैध खेती करने की गतिविधि में संलिप्त होना पाया गया। पुलिस द्वारा जसवंत सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी पीपलसाना हल्दूआ थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र 55 वर्ष को उसके खेत से अफीम के पौधो की अवैध खेती करने पर गिरफ्तार कर लिया। जिस आधार पर उसके विरुद्ध थाना रामनगर पर धारा-8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल —

▪️ SI मोहन सिंह सौन प्रभारी ए0एन0टी0एफ0 नैनी0
▪️ SI संजीत राठौड़ प्रभारी एस0ओ0जी0
▪️ SI जोगा सिंह
▪️ SI सुरभि राणा
▪️ SI गौरव जोशी कोतवाली हल्द्वानी
▪️ SI दिनेश जोशी कोतवाली हल्द्वानी
▪️ हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्त एस0ओ0जी0
▪️ कांस्टेबल चन्दन नेगी एस0ओ0जी0
▪️ कांस्टेबल संतोष कुमार एस0ओ0जी0
▪️ कांस्टेबल राजेन्द्र जोशी ए0एन0टी0एफ0
▪️ कांस्टेबल मनमोहन सिंह ए0एन0टी0एफ0
▪️ हेड कांस्टेबल अनिल चौधरी
▪️ हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह
▪️ हेड कांस्टेबल बृजमोहन बहुगुणा
▪️ कानि0 महबूब आलम,
▪️ कानि0 210 धर्मेन्द्र सिंह
▪️ कानि0 132 सीपी विजेन्द्र गौतम
▪️ कानि0 836 संजय सिह,
▪️ IRB का0 हरीश मेहरा,
▪️ APC IRB गोविन्द कुमार
▪️ IRB का0बृजेश कुमार
▪️ IRB का0हरि किशन,
▪️ IRB का0पुष्पेन्द्र सिंह I
▪️ IRB हे0का0 सुरेन्द्र रावत,
▪️ IRB का0 बलदेव आर्या
▪️ IRB का0 मनोज कुमार
▪️ IRB का0 योगेन्द्र सिंह
▪️ IRB का0 हेतराज सिंह
▪️ IRB का0 विपिन कुमार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments