HomeUttarakhandNainitalरामनगर : लकड़ी बीनने गई दुर्गा को महिलाओं के बीच से उठा...

रामनगर : लकड़ी बीनने गई दुर्गा को महिलाओं के बीच से उठा ले गया बाघ, जंगल में मिला शव

ADVERTISEMENTSAd

रामनगर | कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढेला रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ अन्य महिलाओं के बीच से उठा ले गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने उसका शव बरामद किया।

सांवल्दे पश्चिमी निवासी 50 वर्षीय दुर्गा देवी पत्नी स्व. दान सिंह सुप्याल रविवार शाम चार बजे छह-सात महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। महिलाएं कसेरूआ नाले से अंदर जंगल में लकड़ी बीन रही थीं। अन्य महिलाओं में गंगा देवी, दीपा देवी आदि थीं। महिलाओं के अनुसार जब वे सड़क से दो सौ मीटर की दूरी पर थीं, तभी घात लगाए बाघ ने दुर्गा पर हमला कर दिया। बाघ उसे जंगल के अंदर घसीटकर ले गया।

महिलाओं की सूचना पर वनकर्मियों की टीम महिला को तलाशने जंगल में गई। हवाई फायर करते हुए सड़क से चार किमी अंदर महिला का शव बरामद हुआ। शव खून से लथपथ मिला। महिला के सिर का कुछ हिस्सा बाघ खा चुका था। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगांथ नायक ने बताया कि ग्रामीणों को जंगल में लकड़ी बीनने नहीं जाने को कहा जाता है लेकिन वे नहीं मान रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments