HomeUttarakhandNainitalरामनगर : कोसी बैराज क्षेत्र में 14 फिट लंबे इस अजगर को...

रामनगर : कोसी बैराज क्षेत्र में 14 फिट लंबे इस अजगर को देखने के लिए लगी भीड़

कोसी बैराज में मिला 14 फिट लंबा अजगर

रामनगर अपडेट। यहां रामनगर के कोसी बैराज क्षेत्र में एक कैंटीन के पास विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। 14 फिट लंबे और 40 किलो के इस अजगर (Python) को देखने के लिए मौके पर भीड़ लग गई। इसके अलावा घूमने आए कई पर्यटकों ने भी इस अजगर को अपने मोबाइल में कैद किया। भीड़ की वजह से सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।

पेड़ पर चढ़ा हुआ था अजगर

कैंटीन संचालक की दुकान के पास स्थित एक पेड़ पर अजगर सांप चढ़ा हुआ था। उनकी जब अचानक नजर पड़ी तो वह चौक गए और उन्होंने शोर मचाया तथा मौके पर भगदड़ मच गई और वहां से गुजर रहे लोगों को सचेत करते हुए घटना की जानकारी सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप को दी।

सूचना पर सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पेड़ पर लिपटे हुए अजगर सांप को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू करते हुए आसानी से पकड़ लिया।

सर्प विशेषज्ञ ने बताया

सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया गया। बताया कि अजगर की लंबाई 14 फिट है, जबकि उसका वजन 40 किलो से अधिक है। उसे कॉर्बेट के जंगल में छोड़ दिया गया है। बताया कि गर्मी में अक्सर सांप आबादी में आ जाते हैं। अजगर भी भोजन की तलाश में आया होगा।

कालाढूंगी ब्रेकिंग : पिता ने अपने सोते हुए बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, हालत गंभीर

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments