पनुवानौला में हुई व्यापारियों की बैठक में रामलीला कमेटी का गठन किया गया। इससे पहले 18 सितम्बर से विधिवत तालीम की शुरुवात हो गयी थी। कमेटी में जगदीश गैड़ा अध्यक्ष, दीपक सुयाल व बलवंत गैड़ा व्यवस्थापक, मनीष नेगी सह व्यवस्थापक, कोषाध्यक्ष विनोद वर्मा, सह कोषाध्यक्ष हेमन्त शाह, उपाध्यक्ष भूपाल सिंह, सचिव देवेंद्र बिष्ट, उप सचिव कुंदन गैड़ा व संरक्षक नवीन चंद्र विनवाल, राजेन्द्र सिंह बनौला, बचे सिंह बिष्ट, मधुसूदन विनवाल, पूरन सिंह सुयाल, राजेन्द्र सिंह सुयाल, कुंदन सिंह बनौला, राजेन्द्र राणा, अमर सिंह राणा, गोपाल मेहता, भूपाल सिंह सुयाल, सुंदर सिंह, गणेश विनवाल, विहारी नंदन बहुगुणा, डॉ. दीपांकर राय आदि चुने गए।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।