HomeUttarakhandAlmoraAlmora : राम राज्याभिषेक के साथ धौलछीना में रामलीला का समापन

Almora : राम राज्याभिषेक के साथ धौलछीना में रामलीला का समापन

धौलछीना। श्री रामलीला कमेटी धौलछीना के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का रविवार रात को राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। सोमवार को तिलपात्र तथा भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों की मौजूदगी में श्री राम का राज्याभिषेक किया गया। तत्पश्चात कमेटी की ओर से सभी पात्रों तथा रामलीला में सहयोग कर रहे लोगों को पुरस्कार वितरण किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

रविवार को जैसे ही राम लक्ष्मण सीता वनवास से वापस आए दशकों में पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। गुरु वशिष्ठ की आज्ञा पर विधि विधान से राम का राज्याभिषेक का मंचन किया गया। इस दौरान वहां मौजूद दर्शकों ने श्री राम के जयकारे लगाए।

इसके पश्चात आकर्षक राम दरबार सजाया गया। जहां प्रभु श्री राम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान का कमेटी पदाधिकारी ने आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। रामलीला समाप्ति के पश्चात कमेटी की ओर से सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें सभी पात्रों तथा रामलीला में सहयोग कर रहे सहयोगियों को पुरस्कृत किया गया।

इसके पश्चात देर रात्रि तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं तथा जागेश्वर चामी से आए सांस्कृतिक दल ने प्रतिभाग किया। रामलीला कमेटी के व्यवस्थापक दरबान सिंह रावत ने सफल आयोजन के लिए सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

सोमवार को तिलपात्र तथा हवन यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर डा. बृजेश रसीला, उमेश मनराल, नंदन सिंह कार्की, प्रकाश वर्मा, प्रताप जीना, अनिल जोशी, राकेश मेहरा ललित लोहनी, हरिवंश बिष्ट, राकेश मेहता, हेम तिवारी, नारायण सिंह मेहरा, मनोज मेहरा, कुंदन मेहरा, विनोद मेहरा, दीवान सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments