HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: कैकई की मांग पर राम को वनवास, आनलाइन छा गई...

अल्मोड़ा न्यूज: कैकई की मांग पर राम को वनवास, आनलाइन छा गई कर्नाटकखोला की रामलीला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला कमेटी कर्नाटकखोला, अल्मोडा में गत सोमवार रात तीसरे रोज रामलीला मंचन में में मंथरा—कैकई संवाद, दशरथ—कैकई संवाद, राम—कौशल्या संवाद, राम—लक्ष्मण संवाद, राम—सीता संवाद एवं राम वनवास का शानदार मंचन किया गया। दर्शकों ने श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला कमेटी कर्नाटकखोला अल्मोड़ा के अथक प्रयासों के चलते घर बैठे आनलाइन रामलीला का आनंद उठाया और आनलाइन मिले हजारों संदेशों के जरिये दर्शकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
तीसरे रोज दशरथ—कैकई संवाद में कवि मनीष तिवारी (मनी नमन) ने दशरथ और कुमारी अंजू के शानदार गायन एवं अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पूर्व तृतीय दिवस की लीला का विधिवत शुभारंभ जय गोलू इंफ्रास्ट्रक्चर के चेयर पर्सन गिरधर सिंह धानिक, डायरेक्टर गौरव काण्डपाल, गोपाल तिवारी, त्रिवेन्द्र सिंह धानिक तथा ग्राम प्रधान संगठन हवालबाग के उपाध्यक्ष अमित साह ने संयुक्त रूप से किया और रामलीला कमेटी की इस पहल की जमकर सराहना की।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक एवं उपाध्यक्ष डॉ. करन कर्नाटक ने इन अतिथियों का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। राम के पात्र दिव्या पाटनी, लक्ष्मण के पात्र शगुन त्यागी, सीता की पात्र किरन कोरंगा, मंथरा के पात्र खुशी जोशी, कौशल्या के पात्र मीनाक्षी जोशी और सुमित्रा के पात्र मानसी मेहरा ने अपने अभिनय से मन मोह लिया। रामलीला का संचालन और उद्घोषणा दीपक मेहता द्वारा की गई। इस अवसर पर मौजूद निर्देशक मण्डल के भुवन चन्द्र कर्नाटक, लीलाधर काण्डपाल, जगदीश चन्द्र तिवारी, दिनेश चंद्र जोशी तथा ललिता कर्नाटक, कविता पाण्डे, राजेन्द्र तिवारी, कमल जोशी, अनिल रावत, हेम पाण्डे, संतोष जोशी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments