HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत पहुंची राज्य सभा सदस्य डॉ० कल्पना सैनी, जोरदार खैरमकदम

रानीखेत पहुंची राज्य सभा सदस्य डॉ० कल्पना सैनी, जोरदार खैरमकदम

✒️ भाजपा प्रबुद्ध जन सम्मेलन का किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

राज्य सभा सदस्य डॉ० कल्पना सैनी आज रानीखेत पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। छावनी परिषद के बहुद्देशीय सभागार में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

राज्यसभा सदस्य डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि भाजपा का गठन ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास और राष्ट्र सेवा के लिए हुआ है। भाजपा सत्ता सुख के लिए नहीं अपितु राष्ट्र के विकास के लिए सत्ता में आई है।

इससे पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने‌ दीप प्रज्वलित कर प्रबुद्ध जन सम्मेलन का शुभारंभ किया। डॉ. सैनी के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओं एवं सैनिक प्रकोष्ठ के कर्नल टी.डी. पांडे आदि ने उन्हें पारम्परिक ऐपण कलाकृति स्मृति चिह्न के रुप में भेंट की। वहीं महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत ने‌ उन्हें पारम्परिक पिछोड़ा ओढ़ा कर स्वागत किया। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पावस जोशी, छावनी परिषद मनोनीत सदस्य मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, विमला रौतेला, नरेन्द्र रौतेला, मदन मेहरा, दीप भगत आदि मौजूद रहे।

केले की चाय पीने से मिलते हैं कई फायदे
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments