HomeUttarakhandAlmoraभय्यू ने सीएम के समक्ष उठाया अल्मोड़ा की लचर स्वास्थ्य सेवाओं का...

भय्यू ने सीएम के समक्ष उठाया अल्मोड़ा की लचर स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा, सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

युवा जन संघर्ष मंच अल्मोड़ा द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा आगमन पर अल्मोड़ा की लचर स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

मंच के संयोजक मनोज बिष्ट भय्यू द्वारा मुख्यमंत्री को बाजार में ही ज्ञापन सौंपा गया। मनोज बिष्ट ने कहा सीएम धामी स्वयं युवा हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह युवाओं की पीड़ा को समझते हुए जन हित की मांगों को जरूर पूरा करेंगे। ज्ञापन में सीएम से अल्मोड़ा की लचर स्वास्थ सेवाओं को सुधारने के लिए दिशा—निर्देश जारी करने, मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंडियों को स्थायी रोजगार देने, अल्मोड़ा में MRI मशीन देने, आशा कार्यकर्तियों की मांगें पूरी करने, नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने, चोरियों की बढ़ती घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन को ​आदेश जारी करने, अल्मोड़ा में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने, 15 सालों से अधर में लटका सीवर लाइन का काम पूरा करवाने, अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम को सभी संसाधनों से लेस करने, पत्रकारों को 50 लाख के जीवन बीमा देने तथा अल्मोड़ा के तीनों गेटो में नगर पालिका द्वारा ताले लगाए जाने के संबंध में दिशा—निर्देश जारी करने की मांग की गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments