HomeUttarakhandNainitalराइंका ढोकाने शिक्षक अभिभावक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए मनोज दानी

राइंका ढोकाने शिक्षक अभिभावक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए मनोज दानी

तरुण कांडपाल का एस.एम.सी. अध्यक्ष के रूप में चयन

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। पीएम श्री आदर्श उच्चतर राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में आयोजित शिक्षक अभिभावक संघ व विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय की उपलब्धियों एवं समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर सर्व सम्मति से शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष के रूप में मनोज दानी को निर्विरोध चुना गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इसके अलावा रणजीत सिंह जीना कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं, एस०एम०सी० अध्यक्ष के रूप में तरुण कुमार कांडपाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया तथा संबंधित सदस्यों का भी चुनाव
किया गया। बैठक में अभिभावको एवं शिक्षकों द्वारा विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयासरत रहने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद द्वारा अभिभावकों को छात्र-छात्रओं के सर्वांगीण विकास के लिए निर्देशित किया गया व नवीन कार्यकारणी को धन्यवाद प्रेषित कर विद्यालयी कार्यों में सहयोग की अपेक्षा की गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments