HomeBreaking NewsAlm-Hld NH, आफत की बारिश, Road पर आया मलबा, खैरना बाजार में...

Alm-Hld NH, आफत की बारिश, Road पर आया मलबा, खैरना बाजार में नालियां चौक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

लगातार हो रही बारिश के चलते तमाम गाड़—गधेरे उफान में हैं। अल्मोड़ा—भवाली—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में विभिन्न स्थानों पर पहाड़ों से मलबा व पत्थर गिरने की सूचना है। जौरासी के पास अचानक भारी मलबा आने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिस कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि संबंधित निर्माण कंपनी ने तत्परता से कार्य करते हुए मलबा हटा दिया है।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद में लगातार हो रही बारिश से काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। खैरना बाजार में जहां शाम के समय जहां तमाम नालियां चौक हो गई, वहीं एनएच पर जौरासी के पास जहां से रोड लोहाली के लिए कटी है, भारी मलबा नीचे सड़क पर आ गया। जिस कारण कुछ देर के लिए सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।

इस बीच मामले की जानकारी मिलते ही कंपनी ने तुरंत जेसीबी के माध्यम से काम शुरू करवाते हुए रोड से मलबा हटा दिया। कंपनी के तय्यब खान ने स्वयं व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जो रोड लोहाली के लिए काटी गई है उसका मलबा नीचे आ रहा है। फिर भी कंपनी द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। इधर समाचार लिखे जाने तक बारिश का क्रम लगातार बना हुआ है। कभी कम, कभी मध्यम तो कभी तेज बारिश होने से लगातार भू—स्खलन व पहाड़ों से मलबा—पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। सम्भावित स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन व संबंधित कंपनी के लोग पूर्ण चौकसी बरत रहे हैं।

उधर खैरना बाजार क्षेत्र में बुधवार की शाम तीन बजे से 5 बजे तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते खैरना बाजार के नीचे की तरफ बनी नाली में भारी कूड़ा—कचरा, गाद भर जाने से तमाम नालियां चौक हो गई। जिससे गंदा पानी सड़क व दुकानों तक बहने लगा। स्थानीय दुकानदारों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार क्षेत्र के व्यापारी संजय पांडे और महेन्द्र सिंह ने दुकान के आगें की निकासी नाली को स्वयं खोलकर नाली में जमा कूड़ा कचरा हटाया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments