HomeUttar Pradeshरेलवे प्रशासन ने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराई आवश्यक दवायें

रेलवे प्रशासन ने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराई आवश्यक दवायें

ADVERTISEMENTS

बरेली। वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के लिए देश व्यापी लॉकडाउन के दौरान पूरे देश में व्यापक कदम उठाये जा रहे हैं। इसके तहत मंडल चिकित्सालय को जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 केन्द्र के रूप में अधिग्रहित किए जाने के कारण एवं संक्रमण फैलाव को रोकने की दृष्टि से रेलवे प्रशासन ने मंडल चिकित्सालय, इज्जतनगर द्वारा संचालित स्वास्थ्य केंद्रों यथा न्यू मॉडल कॉलोनी व वर्कशॉप, इज्जतनगर तथा बरेली सिटी पर सभी आवश्यक दवायें उपलब्ध करा दी हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मंडल चिकित्सालय, इज्जतनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण खुन्नू ने अपील की कि सभी रेल कर्मचारी, रेल पेंशनर्स एवं उनके परिजन उक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध चिकित्सक को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक अपना उपचार कराकर दवा प्राप्त करें। बहुत ज्यादा आवश्यकता पड़ने पर ही मंडल चिकित्सालय, इज्जतनगर में उपचार के लिए आयें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments