HomeBreaking Newsघरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर शिकंजा, हुई छापेमारी

घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर शिकंजा, हुई छापेमारी

09 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रखे 12 गैस सिलेंडर जब्त

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। संयुक्त टीम ने आज व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर धड़ाधड़ घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया।

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, राजस्व विभाग और कुमाऊं मंडल विकास निगम, इण्डेन गैस सर्विस बेतालघाट की टीम द्वारा शनिवार को ब्लाॅक बेतालघाट के अंतर्गत गरमपानी/खैरना के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घेरलू गैस के दुरुप्रयोग की जांच हेतु संघन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 9 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कुल 12 गैस सिलेंडर घरेलू पाए गए। कार्यवाही करते हुए प्रतिष्ठानों में पाए गए घरेलू सिलेंडरों को जब्त कर प्रबंधक इंडेन गैस सर्विस सुपुर्द किए गए। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक सरना सुनीति रावत, पूर्ति निरीक्षक मझेड़ा अनीता पंत, विजय सिंह, रवि पांडे, मोहन चंद्र काण्डपाल, कुंदन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल घरेलू उद्देश्यों के लिए किया जाना चाहिए। उनका व्यावसायिक उपयोग जैसे कि ढाबों, होटलों और रेस्टोरेंट्स में, या वाहनों में ईंधन के रूप में उपयोग करना गैरकानूनी है। इस पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments