HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : राहुल गांधी का ऐलान-सत्ता में आते ही कूड़ेदान में...

ब्रेकिंग न्यूज : राहुल गांधी का ऐलान-सत्ता में आते ही कूड़ेदान में डाल देंगे, तीनों कृृषि कानून

ADVERTISEMENTS

मोगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर हमला बोला है, पंजाब के मोगा में खेती बचाओ यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि अगर सरकार को ये बिल पास करना ही था तो सबसे पहले लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा करनी चाहिए थी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

राहुल गांधी ने कहा कि वे किसानों को गारंटी देना चाहते हैं कि जिस दिन कांग्रेस सत्ता में आई उस दिन इन तीनों काले कानून को खत्म कर देगी और इन कानूनों को कूड़ेदान में फेंक देगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि वे पंजाब के किसानों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि कांग्रेस देश भर के किसानों के साथ खड़ी है और कांग्रेस एक इंच भी अपने वादे से पीछे नहीं हटने वाली है।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार एमएसपी को खत्म करना चाहती है और चाहती है कि खेती का पूरा बाजार अंबानी और अडानी के हवाले कर दिया जाए, लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। राहुल ने कहा कि यदि किसान इन नए कानूनों से खुश हैं तो देश भर में किसान प्रदर्शन प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं? पंजाब में किसान प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि कोरोना काल में इन तीन कानूनों को लागू करने की क्या जल्दबाजी थी।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वे ये मानते हैं कि किसानों की उपज खरीदने के लिए बने मौजूदा सिस्टम में खामी है, लेकिन इस सिस्टम को सुधारने की जरूरत है, इसे नष्ट करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अगर ये सिस्टम नष्ट हो गया तो किसानों के पास कुछ नहीं बचेगा और किसान को सीधा अंबानी और अडानी से बात करनी पड़ेगी और इस बातचीत में किसान मारा जाएगा।

देश की राजधानी से सटे गुरुग्राम में 32 वर्षीय महिला से 4 फूड डिलीवरी ब्वायज ने किया गैंगरेप, चारों गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments