HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: जागेश्वर महोत्सव से आरतोला में रही रौनक, विविध कार्यक्रमों की...

अल्मोड़ा न्यूज: जागेश्वर महोत्सव से आरतोला में रही रौनक, विविध कार्यक्रमों की लगी झड़ी, जागेश्वर को पर्यटन हब बनाने का लक्ष्य

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिलांतर्गत स्थित विश्व प्रसिद्व जागेश्वरधाम को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धन समिति ने संयुक्त रूप से बुधवार को एक दिनी जागेश्वर महोत्सव आयोजित किया। आरतोला में आयोजित इस जागेश्वर महोत्सव के वजह से क्षेत्र में व्यापक चहल—पहल रही। इसके अलावा मैराथन दौड़, साईकिल रेस, रंगारंग प्रस्तुतियां, प्रतियोगिताओं का दौर चला।
जागेश्वरधाम में आयोजित इस महोत्सव की शुरूआत आरतोला में प्रातः योगा कार्यक्रम से हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने योगासन किया। महोत्सव के दौरान आरतोला से भगरतोला तक मिनी मैराथन दौड़ हुई, जिसमें स्थानीय बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आरतोला-जागेश्वर-चैमुआ तक साईकिल दौड़ हुई। वहीं चित्रकला, निबन्ध एवं ऐपण प्रतियोगिताएं कराई गई। विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाये। इसके अलावा जागेश्वर में स्थापित फोटो गैलरी का अतिथियों ने अवलोकन किया। कार्यक्रम में विहान सांस्कृतिक समिति एवं नवयुवक सांस्कृतिक समिति के कलाकारों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
महोत्सव के मुख्य अतिथि रामकृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद ने महोत्सव आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जागेश्वर की पवित्र भूमि की पहचान बढ़ेगी और पर्यटन विकास होगा। विशिष्ट अतिथि चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) गोविन्द पिलख्वाल ने कहा कि ऐसे महोत्सव पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, साथ ही स्थानीय लोगो को रोजगार देने वाले होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जागेश्वर को विश्व मानचित्र पर पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर महोत्सव का आयोजन विगत कई वर्षों से हो रहा है। इस बार कोरोनाकाल के बावजूद महोत्सव आयोजन एक अच्छी पहल है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील कि सभी दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर क्षेत्र को पहचान दिलाने व विकास के लिए आगे आएं।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि पर्यटन ही जनपद का मुख्य आय अर्जन का स्रोत है। पर्यटन की अपार सम्भावनाओं को देखते हुए जागेश्वर महोत्सव को मई माह में वृहद रूप में कराया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री पुष्कर काला समेत कई लोगों ने सम्बोधित किया। महोत्सव में सीडीओ नवनीत पाण्डे, एसडीएम मोनिका व शिप्रा पाण्डे, डिप्टी कलेक्टर गौरव पाण्डे, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, जागेश्वर मन्दिर समिति के प्रबन्धक भगवान भटट, उपाध्यक्ष गोविन्द गोपाल, पुजारी प्रतिनिधि भगवान भट्ट, मण्डल अध्यक्ष धौलादेवी गोपाल बिष्ट, मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चन्द, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डा. सीएस चौहान समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments