HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : जिला चिकित्सालय की रेडियोलाजिस्ट कोरोना पॉजिटिव, रेडियोलाजी विभाग 26...

बागेश्वर ब्रेकिंग : जिला चिकित्सालय की रेडियोलाजिस्ट कोरोना पॉजिटिव, रेडियोलाजी विभाग 26 तक बंद, परेशानी व चिंता बढ़ी

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

बागेश्वर। यहां के जिला चिकित्सालय की रेडियोलॉजिस्ट के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद अल्ट्रासाउंड सेंटर आज से 26 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। केंद्र के बंद होने की सूचना रेडियोलाजी विभाग के दरवाजे पर चस्पा कर दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd

गौरतलब है कि बागेश्वर में अरसे बाद रेडियोलाजिस्ट का पद डा. आराधना नेगी के आने से भरा था। उनके आने से न सिर्फ बागेश्वर बल्कि पिथौरागढ़ और समीपवर्ती जिले से लोग अल्ट्रासाउंड केंद्र में आ रहे थे। लेकिन अब रेडियोलाजिस्ट के ही कोरोना संक्रमित हो जानेे के कारण लोगों को असुविधा होना तय है। डा. नेगी पूरा जिले में एक मात्र सरकारी रेडियोलाजिस्ट हैं।

आज कई महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए जिला चिकित्सालय पहुंची और अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद होने के कारण बैरंग वापस लौट गई। डा. के संपर्क में आए कितने लोगों को कोरोना का संक्रमण हुआ यह कहना अभी तय नहीं है। लेकिन इससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें पड़नी तय हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments