HomeUttarakhandNainitalगुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल अंकों से नहीं, व्यक्तित्व निर्माण से होगी: प्रो. शुक्ला

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल अंकों से नहीं, व्यक्तित्व निर्माण से होगी: प्रो. शुक्ला

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | सीएनई रिपोर्टर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सीका प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित व्याख्यानमाला में शिक्षा विशेषज्ञों और कुलपतियों ने दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया।

चौधरी चरण सिंह मेरठ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने से नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों और जीवन कौशलों से होगी। उन्होंने विश्वविद्यालयों को नए पाठ्यक्रम, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और शिक्षण सामग्री को समय-समय पर अपग्रेड करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की कुलपति प्रो. विमला वाई ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा का पाठ्यक्रम सरल, चित्रात्मक और आत्मसात योग्य होना चाहिए ताकि विद्यार्थी उसे आसानी से समझ सकें। उन्होंने विश्वविद्यालयों से एलुमुनाई एसोसिएशन बनाने की भी अपील की।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि राज्य की भौगोलिक चुनौतियां ही दूरस्थ शिक्षा का मजबूत पक्ष हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए विश्वविद्यालय अब हर घर तक पहुंच बना रहा है।

इस मौके पर विश्वविद्यालय की प्रचार सामग्री का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. गगन सिंह ने किया, जबकि सीका निदेशक प्रो. गिरिजा प्रसाद पांडे ने इसे नई शिक्षा नीति के उद्देश्य से जोड़ा।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments